ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सासाराम: फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM: सासाराम के करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब 18 साल के युवक की लाश फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विक्रमा पासवान के पुत्र प्रियांशु के र

सासाराम: फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम के करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब 18 साल के युवक की लाश फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विक्रमा पासवान के पुत्र प्रियांशु के रुप में हुई है। मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जतायी है। परिजनों का कहना है कि पड़ोसी के साथ उनका भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। 

बताया जाता है कि पहले युवक की पिटाई की गयी जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद गले में फंदा लगाकर उसे लटका दिया गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके शव को नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवारवालों ने पुलिस से हत्यारे को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता