ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : शराब पार्टी करते आधा दर्जन मुखिया पकड़ाए, मच गया हड़कंप.. पैक्स अध्यक्ष भी गिरफ्तार

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां पुलिस ने शराब पार्टी मनाते 6 मुखिया, एक पैक्स अध्यक्ष सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दरिगाह थाना क्षेत्र

बिहार : शराब पार्टी करते आधा दर्जन मुखिया पकड़ाए, मच गया हड़कंप.. पैक्स अध्यक्ष भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां पुलिस ने शराब पार्टी मनाते 6 मुखिया, एक पैक्स अध्यक्ष सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दरिगाह थाना क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन के पास एक निजी मकान में 6 मुखिया, 1 पैक्स अध्यक्ष सहित 24 लोग शराब पी रहे थे। तभी इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सभी शराब के नशे में पाए गए। 


जिसमें से 6 मुखिया में दरिगाव पंचायत के मुखिया राजू पासवान, चेनारी के हाटा पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, विश्रामपुर के धर्मेंद्र सिंह, खुर्नू पंचायत के मुन्ना सिंह तथा चेनारी के मुखिया राजवंश सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सदोखर के पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह भी नशे में पाए गए। इसके अलावा अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। बाद में एएसपी अरविंद प्रताप सिंह सभी से पूछताछ की जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से सबकी जांच करायी गयी। 


बता दें कि प्रदेश में पिछले कई सालों से शराबबंदी है और जिस तरह से पंचायत के मुखिया शराब पार्टी कर रहे हैं। यह शराबबंदी पर कई सवाल खड़े करते हैं। बताया जाता है कि इस शराब पार्टी के दौरान गिरफ्तार मुखिया के पास से दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता