ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रोहतास में ATM से 24 लाख निकालने के बाद हरियाणा में छिपा था लड्डू, क्राइम ब्रांच की मदद से हुआ गिरफ्तार

ROHTAS: बीते 21 अप्रैल को रोहतास के अकबरपुर में एटीएम काटकर अपराधियों ने 24 लाख रूपये की निकासी कर ली थी। इस मामले का खुलासा आज पुलिस ने किया है। एटीएम से कैश निकालने वाले मास्टरमा

रोहतास में ATM से 24 लाख निकालने के बाद हरियाणा में छिपा था लड्डू, क्राइम ब्रांच की मदद से हुआ गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बीते 21 अप्रैल को रोहतास के अकबरपुर में एटीएम काटकर अपराधियों ने 24 लाख रूपये की निकासी कर ली थी। इस मामले का खुलासा आज पुलिस ने किया है। एटीएम से कैश निकालने वाले मास्टरमाइंड लतीश उर्फ लड्डू को क्राइम ब्रांच की मदद से हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया गया है। 


पुलिस ने एटीएम मशीन दो बॉक्स और ढक्कन को भी बरामद किया है। बता दें कि गिरफ्तार अपराधी लतीश पर मध्य प्रदेश पुलिस ने 25 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। रोहतास थाना अंतर्गत अकबरपुर में 21 अप्रैल की रात अपराधियों ने एटीएम काटकर 24 लाख रुपए से अधिक की रकम निकाल ली थी।


 पुलिस के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं थी। पुलिस को सूचना मिली कि इस कांड में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ है। इसके बाद रोहतास पुलिस ने हरियाणा पुलिस के क्राइम ब्रांच के सहयोग से हरियाणा के पलवल में छापेमारी कर लतीफ उर्फ लड्डू को दबोचा। 


एसपी आशीष भारती ने बताया कि इस कांड में शामिल एक अन्य अपराधी को इसी महीने हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूछताछ के दौरान अपराधी ने बताया कि एटीएम मशीन काटकर रुपए चोरी के मामले में उसे 2 लाख 40 हज़ार रुपये की हिस्सेदारी मिली थी।