ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पिता ने ही बेटी को मारी थी गोली, गैंगरेप के प्रयास के बाद शर्मिंदगी से था परेशान

ROHTAS: गैंगरेप के प्रयास की पीड़ित लड़की को गोली मारे जाने के मामले में खुलासा रोहतास पुलिस ने की है. पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में लड़की के पिता

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

ROHTAS: गैंगरेप के प्रयास की पीड़ित लड़की को गोली मारे जाने के मामले में खुलासा रोहतास पुलिस ने की है. पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में लड़की के पिता ने खुलासा किया है कि बेटी के साथ गैंगरेप के प्रयास से वह समाज में वह शर्मिंदगी महसूस कर रहा था. इसलिए उसने अपने ही बेटी को गोली मार दी थी. उसने एक सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था.

कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा

मंगलवार को गैंगरेप के प्रयास की पीड़िता को गोली मारने के पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण था. लेकिन मोबाइल फोन पर हुए बातचीत के डिटेल्स के आधार पर पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई कि लड़की के पिता ने अपनी बेटी को गोली मार दी थी.

लड़की की बच गई जान

गोली लगने के बाद लड़की की जान बच गई. उसका इलाज एक हॉस्पिटल में चल रहा है. पुलिस ने राजपुर के रामोडिह गांव में छापेमारी करके एक आपराधिक छवि के शख्स को भी गिरफ्तार किया है. जो इस वारदात में लड़की के पिता को हथियार उपलब्ध कराया था. लड़की के और सहयोगी दु:खन चौधरी के यहां छापेमारी कर दो देसी राइफल, 67 जिंदा कारतूस दर्जनों खोखा तथा अन्य संदिग्ध वस्तु पुलिसने बरामद किया है.

चारों आरोपी जेल में

15 दिसंबर की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के साथ गांव के ही चार युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया था. जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सभी को जेल भेज दिया था. लेकिन उस वारदात के दो दिन के बाद ही लड़की के पिता ने ही अपनी बेटी को गोली मार दी थी. रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामला काफी पेचीदा था. लेकिन वैज्ञानिक अनुसंधान में कई तथ्य सामने आए. जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि लड़की के पिता ने ही अपनी बेटी को गोली मारी थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता