ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

प्रेम-प्रसंग के आरोप में 3 बच्चों की मां को पोल में बांधकर पीटा, पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान

ROHTAS: रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र स्थित सिंघपुर गांव में प्रेम-प्रसंग के आरोप में एक महिला को पोल से बांधकर पीटा गया। पुलिस की तत्परता से महिला को छुड़ाया गया। महिला

प्रेम-प्रसंग के आरोप में 3 बच्चों की मां को पोल में बांधकर पीटा, पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र स्थित सिंघपुर गांव में प्रेम-प्रसंग के आरोप में एक महिला को पोल से बांधकर पीटा गया। पुलिस की तत्परता से महिला को छुड़ाया गया। महिला के पति और परिवारवालों पर ही महिला की पिटाई का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस ने महिला के पति दीपक राम, ससुर शिवपूजन राम सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला को बिजली के पोल में बांध कर पीटे जाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने इस मामले में त्वरीय कार्रवाई की। दलबल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले महिला के हाथ में बंधे रस्सी को खोला।


 महिला को पिटाई करने वाले को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। महिला पर प्रेम प्रसंग का आरोप पति और उसके परिजनों ने लगाया और उसकी जमकर पिटाई की। महिला 3 बच्चों की मां है। जिसे पोल में बांधकर पीटा गया वही पुलिस की तत्परता से महिला की जान बचायी जा सकी। गिरफ्तार महिला के पति, ससुर सहित पांचों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता