ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला

ROHTAS : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पवन सिंह पर यह मुकदमा दर्ज किया गया

पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

ROHTAS : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पवन सिंह पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि अपने रोड शो में उन्होंने अनुमति से अधिक वाहनो का उपयोग किया है। उनके खिलाफ बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के पांच अलग-अलग थानों में केस यह दर्ज किया गया है। 


बता दें कि विगत 23 अप्रैल को काराकाट लोकसभा क्षेत्र में पवन सिंह ने रोड शो किया था। हालांकि रोड शो के लिए पवन सिंह ने वाहनों को ले जाने के लिए परमिशन भी लिया था। लेकिन जितनी गाड़ियों का उन्होंने परमिशन लिया था उससे कहीं ज्यादा वाहनों का उपयोग रोड शो में किया गया है। इसी को लेकर बुधवार को उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता