ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जंग का मैदान बना प्रखंड कार्यालय! पंचायती राज पदाधिकारी और प्रमुख पति के बीच जमकर मारपीट, कमीशन को लेकर विवाद

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां पंचायती राज पदाधिकारी और प्रखंड प्रमुख के पति के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज क

जंग का मैदान बना प्रखंड कार्यालय! पंचायती राज पदाधिकारी और प्रमुख पति के बीच जमकर मारपीट, कमीशन को लेकर विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां पंचायती राज पदाधिकारी और प्रखंड प्रमुख के पति के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। घटना चेनारी प्रखंड परिसर की है।


दरअसल, चेनारी प्रखंड परिसर में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार और प्रखंड प्रमुख के पति के बीच मारपीट हुई है। चेनारी की प्रखंड प्रमुख मीरा देवी का कहना है कि बीपीआरओ द्वारा योजना के क्रियान्वयन में 8% तक का कमीशन मांगा जाता है। जब उनसे इस संबंध में पूछताछ की गई तो पंचायती राज पदाधिकारी ने न सिर्फ उनके साथ अभद्रता की बल्कि उनके पति के साथ मारपीट भी की। 


वहीं दूसरी ओर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ने प्रमुख मीरा देवी के पति अमित पासवान पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही योजना में कमीशन की बात को निराधार बताया है। बीपीआरओ ने प्रमुख पर अपने पति के माध्यम से प्रखंड का कामकाज करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रमुख मीरा देवी के पति अमित पासवान सरकारी काम में बेवजह हस्तक्षेप करते हैं। उधर, थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता