ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, सरपंच पति की लाश मिलने से हड़कंप

ROHTAS : बिहार में अपराधियों का तांडव शुरू हो गया है. इसी कड़ी में एक बड़ी खबर रोहतास जिले से सामने आ रही है जहां नहर के किनारे सरपंच के पति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. लाश मिलन

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, सरपंच पति की लाश मिलने से हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : बिहार में अपराधियों का तांडव शुरू हो गया है. इसी कड़ी में एक बड़ी खबर रोहतास जिले से सामने आ रही है जहां नहर के किनारे सरपंच के पति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना रोहतास जिले के नोखा थाना अंतर्गत लेवड़ा गांव की है. मृतक की पहचान सरपंच पति अजय कुमार सिंह के रूप में की गई है. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार अजय कुमार सिंह किसी परिचित के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे. बर्थडे पार्टी से रात में घर वापस नहीं आए. सुबह में गांव की खाड़ी नहर के किनारे कुछ लोगों ने एक डेड बॉडी को देखा जिसके बाद डेड बॉडी की पहचान लेवड़ा गांव निवासी सरपंच पति अजय कुमार सिंह के रूप में की गई. 


घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई जिसके बाद से घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना तुरंत नोखा थाने को दी गई जिसके बाद नोखा थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ उक्त घटना स्थल पर पहुंचे और डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. 


मामले की जानकारी देते हुए नोखा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा. 

टैग्स