ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पैसे के लिए कातिल बना युवक, धारदार हथियार से काटकर बाप-भाई को मार डाला, इलाके में सनसनी

ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. रुपयों के लिए एक बेटे ने अपने ही बाप-भाई की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद पर

बिहार : पैसे के लिए कातिल बना युवक, धारदार हथियार से काटकर बाप-भाई को मार डाला, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. रुपयों के लिए एक बेटे ने अपने ही बाप-भाई की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. 


घटना काराकाट थाना क्षेत्र के करूप गांव की है. मृतकों का नाम भगवान पंडित (पिता) और राजेश पंडित (भाई) शामिल हैं. हत्यारे बेटे का नाम राजू पंडित बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, राजू पंडित अपने पिता भगवान पंडित से पैसे की डिमांड कर रहा था. पिता की ओर से पैसे नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद राजू पंडित ने पिता पर हमला बोल दिया. घायल अवस्था में भगवान पंडित को बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन, वहां उनकी मौत हो गई. 


इस घटना में बीच-बचाव करने गए छोटे राजेश पंडित को भी राजू ने मार डाला. फिलहाल गांव में डबल मर्डर से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. राजू पंडित द्वारा हत्या में इस्तेमाल किए गए गड़ासा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता