ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

महिला के साथ गंदी बात करना थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा, ऑडियो वायरल होते ही हुई गिरफ्तारी

ROHTAS : रोहतास जिले के धरमपुरा ओपी के थानाध्यक्ष को एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करना उस वक़्त महंगा पड़ गया जब अभद्र व्यवहार करते हुए थानाध्यक्ष का ऑडियो वायरल हो गया. ऑडियो वायरल होते ही रोहतास ए

महिला के साथ गंदी बात करना थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा, ऑडियो वायरल होते ही हुई गिरफ्तारी
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : रोहतास जिले के धरमपुरा ओपी के थानाध्यक्ष को एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करना उस वक़्त महंगा पड़ गया जब अभद्र व्यवहार करते हुए थानाध्यक्ष का ऑडियो वायरल हो गया. ऑडियो वायरल होते ही रोहतास एसपी ने संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष को गिरफ्तार करवा दिया. 


दरअसल, महिला औरंगाबाद जिले के संझौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वो किसी केस के सिलसिले में धरमपुरा ओपी थानाध्यक्ष कामेश्वर नारायण यादव से बातचीत कर रही थी लेकिन थानाध्यक्ष ने मदद के बदले महिला से फोन पर ही अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष पर कार्रवाई हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 


इधर धरमपुरा थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बिक्रमगंज डीएसपी राजकुमार ने बताया कि वायरल ऑडियो के आधार पर संझौली पुलिस द्वारा धरमपुरा थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है. बहरहाल महिला से फोन पर अभद्र व्यवहार के वायरल ऑडियो के बाद एसपी के निर्देश पर धरमपुरा थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की है.  खबर से पुलिस महकमा सकते में है एवं इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.