ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: कम दहेज मिलने से नाराज था पति, अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा; हाल ही में हुई थी शादी

SASARAM: बिहार में दहेज दानवों का कहर जारी है। दहेज के लिए बेटियां लगातार बलि बेदी पर चढ़ाई जा रही हैं। ताजा मामला रोहतास से आया है, जहां शादी में कम दहेज मिलने से नाराज पति और ससु

बिहार: कम दहेज मिलने से नाराज था पति, अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा; हाल ही में हुई थी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में दहेज दानवों का कहर जारी है। दहेज के लिए बेटियां लगातार बलि बेदी पर चढ़ाई जा रही हैं। ताजा मामला रोहतास से आया है, जहां शादी में कम दहेज मिलने से नाराज पति और ससुराल वालों ने एक विवाहिता की जान ले ली। घटना करगहर थाना क्षेत्र के मोहनपुर खरसान गांव की है।


मृतका की पहचान खरसान गांव निवासी आकाश कुमार की बीस वर्षीय पत्नी सुमन कुमारी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सुमन कुमारी की शादी इसी साल अप्रैल महीना में खरसान गांव निवासी आकाश कुमार के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी के दो तीन महीने तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में पति और ससुराल वाले शादी में कम दहेज मिलने के बात कह सुमन को प्रताड़ित करने लगे।


पति और ससुराल के लोग सुमन पर अपने पिता से और दहेज मांगने का दबाव बना रहे थे। इसी बीच सुमन के मयाके वालों को उसके मौत की खबर मिली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।