ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

जिम संचालक हत्याकांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट, सुपारी देकर 2 शूटर्स से करायी थी हत्या

ROHTAS: रोहतास के नासरीगंज में एक जिम संचालक आदि श्रीवास्तव की हत्या 29 जून की रात कर दी गयी थी। इस घटना के बाद तब खुब हंगामा हुआ था। इस हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस ने किया ग

जिम संचालक हत्याकांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट, सुपारी देकर 2 शूटर्स से करायी थी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: रोहतास के नासरीगंज में एक जिम संचालक आदि श्रीवास्तव की हत्या 29 जून की रात कर दी गयी थी। इस घटना के बाद तब खुब हंगामा हुआ था। इस हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस ने किया गया। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड गांधी चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुरानी दुश्मनी की वजह से गांधी चौधरी ने ही शूटरों को जिम के मालिक आदि श्रीवास्तव की सुपारी दी थी।


घटना 29 जून की रात की है जब जिम का मालिक आदि श्रीवास्तव जिम बंद कर घर जा रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले दो शूटरों छोटू राम और बिरजू पासवान को गिरफ्तार किया था। दोनों से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तब दोनों ने मुख्य साजिशकर्ता का नाम पुलिस के सामने उगल दिया। जिम संचालक हत्याकांड का मास्टरमाइंड गांधी चौधरी निकला। पुलिस ने गांधी चौधरी को नासरीगंज के दाउदनगर जाने वाली पुल के पास से धड़ दबोचा। 


बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि गिरफ्तार गांधी चौधरी पहले भी कई वारदातों में जेल जा चुका है। बिहार-झारखंड में कई मामलों में इसकी गिरफ्तारी पहले भी हो चुकी थी। जेल से निकलने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर उसने जिम के मालिक आदी श्रीवास्तव की हत्या शूटरों को सुपारी देकर कराया था। इस हत्याकांड के बाद वो खुद अमरनाथ की यात्रा पर चला गया था। उसे लगा कि शूटर तक पुलिस नहीं पहुंच पाएगी। इसी भ्रम में वो पड़ा हुआ था और तीर्थ यात्रा पर निकला हुआ था। 


लेकिन जांच में जुटी पुलिस दोनों शूटरों तक पहुंच गयी। जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तब दोनों ने बताया कि इसके पीछे मास्टरमाइंड गांधी चौधरी है। फिर क्या था पुलिस गांधी चौधरी की गिरफ्तारी में जुट गयी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और गांधी चौधरी तीर्थ यात्रा कर रहा था। अमरनाथ की यात्रा से लौटने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गांधी चौधरी नासरीगंज के जिला परिषद के सदस्य प्रियंका चौधरी का पति है। 


गांधी चौधरी की मां नासरीगंज में मुखिया है। बालू घाट को लेकर आदि श्रीवास्तव और गांधी चौधरी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद गांधी चौधरी ने आदि श्रीवास्तव को रास्ते से हटाने का मन बना लिया और दो शूटरों को जिम मालिक की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो शूटर और हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी गांधी चौधरी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।