ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

BJP के पूर्व विधायक को पुलिस ने रिमांड पर लिया, जवाहर प्रसाद ने कहा- हम दंगाई नहीं माई तारा चंडी के भक्त हैं

SASARAM: BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। जवाहर प्रसाद ने कहा है कि वे दंगाई नहीं है उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है वे माई तारा चंडी के भक्त हैं। बता

BJP के पूर्व विधायक को पुलिस ने रिमांड पर लिया, जवाहर प्रसाद ने कहा- हम दंगाई नहीं माई तारा चंडी के भक्त हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। जवाहर प्रसाद ने कहा है कि वे दंगाई नहीं है उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है वे माई तारा चंडी के भक्त हैं। बता दें कि सासाराम हिंसा मामले में वे जेल में हैं। नगर थाना पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। 


30 अप्रैल को बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद पूरे प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई। इस मामले को लेकर आज जदयू भी सासाराम के समाहरणालय के समक्ष भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम कर रही है। वही आज पुलिस ने पूर्व विधायक को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह जेल से आने के बाद जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। जो लोग उन्हें दंगाई कर रहे हैं, उनको भी वह जवाब देंगे। जवाहर प्रसाद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह दंगाई नहीं है। वे मां ताराचंडी देवी के भक्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में वे अपनी रणनीति बना रहे हैं और जेल से बाहर आने के बाद वह जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। बता दें कि जवाहर प्रसाद सासाराम के पांच बार विधायक रह चुके हैं। सासाराम में रामनवमी के दौरान हिंसक झड़प मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता