ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

ROHTAS NEWS: जमीन और छज्जा निर्माण को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी में जमीन के विवाद को लेकर लाइसेंसी हथियार से एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। हथियार, मैंगज

ROHTAS NEWS: जमीन और छज्जा निर्माण को लेकर ताबड़तोड़  फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी में जमीन के विवाद को लेकर लाइसेंसी हथियार से एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। हथियार, मैंगजीन व कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। बताया गया की जमीन और छज्जा निर्माण को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने फायरिंग की थी।


गनीमत रही कि फायरिंग की इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी। हालांकि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, डेहरी के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोपी बिगहा में एक मकान के छज्जा निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपी बिगहा गांव निवासी शिव प्रसाद सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया । 


बताया जाता है कि मिथिलेश कुमार का गोपी बिगहा में मकान का निर्माण हो रहा है। जिसमें ऊपरी तल्ले में छज्जा निकाला जा रहा है। दूसरा पक्ष ओमप्रकाश सिंह ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि मिथिलेश कुमार ने अपने घर के छत पर से दोनाली बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी तथा हथियार लहरा कर धमकाया। ओम प्रकाश सिंह के आवेदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 


सरेआम लाइसेंसी हथियार निकाल कर फायरिंग करना एवं उसका प्रदर्शन करने तथा धमकी देने के आरोप में मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है और हथियार को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है। डिहरी मुफसिल थाना में प्रेसवार्ता कर एएसपी कोटा किरण कुमार ने बताया की ग्राम गोपी बिगह में मिथिलेश कुमार के द्वारा लाईसेन्सी हथियार से फायरिंग की जा रही है। 


मुफ्फसिल थाने के थानाध्यक्ष द्वारा एक टीम बनाकर विधिवत कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । घटना में उपयोग की गई एक दो नाली बंदूक, एक 7.65 MM पिस्टल, दो मैंगजीन, तेरह जिन्दा कारतूस, एक दो बोर का छड़, तीन खाली खोखा भी पुलिस ने जब्त किया हैं।

ROHTAS NEWS: जमीन और छज्जा निर्माण को लेकर ताबड़तोड़  फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई  ROHTAS NEWS: जमीन और छज्जा निर्माण को लेकर ताबड़तोड़  फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

ROHTAS NEWS: जमीन और छज्जा निर्माण को लेकर ताबड़तोड़  फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता