ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

होली के दिन रोहतास और पूर्णिया में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

DESK: होली के दिन रोहतास और पूर्णिया में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। रोहतास में खेत से एक व्यक्ति की लाश मिली है तो वही पूर्णिया में एक होटल से युवक का शव मिलने से

होली के दिन रोहतास और पूर्णिया में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: होली के दिन रोहतास और पूर्णिया में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। रोहतास में खेत से एक व्यक्ति की लाश मिली है तो वही पूर्णिया में एक होटल से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है। 


रोहतास के जमुआ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की लाश खेत मिला। मृतक की पहचान सोमनाथ सिंह के पुत्र आदित्य सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जतायी है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाई है और ना ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी ही हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। होली की खुशी गम में तब्दिल हो गयी है।  


वही पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सुबह होटल का कर्मचारी जब रुम चेकिंग के लिए पहुंचा तो देखा कि बेड पर युवक का शव पड़ा हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना होटल के मालिक को दी। होटल के मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान कसबा प्रखंड निवासी रवि राज के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सहायक खजांची थाना प्रभारी और सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि होटल में संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद किया गया है। इस दौरान होटल का पीछे से कमरा खुला हुआ था। इस घटना में एक बात सामने आ रही है कि होटल में कमरा बुक कराने के नाम पर मृतक की होटल के रजिस्टर में इंट्री नहीं की गई। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि मृतक ने होटल के कर्मचारी से सुबह पांच बजे उठाने की बात की थी ताकि वह डाक्टर के यहां अपना नंबर लगा सके। युवक की स्वाभाविक मौत हुई या फिर किसी ने हत्या की इन सारे सवालों का खुलासा होना बाकी है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।