ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

हम नहीं सुधरेंगे: वृद्धापेंशन के लिए बुजुर्ग महिला से मांगा 400 रूपया घूस, डाटा ऑपरेटर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

ROHTAS: बिहार में आए दिन घूसखोर पकड़े जाते है इसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इनकों वेतन नहीं मिलता। लेकिन ज्यादा पैसा कमाने की लालच में कुछ लोग

हम नहीं सुधरेंगे: वृद्धापेंशन के लिए बुजुर्ग महिला से मांगा 400 रूपया घूस, डाटा ऑपरेटर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: बिहार में आए दिन घूसखोर पकड़े जाते है इसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इनकों वेतन नहीं मिलता। लेकिन ज्यादा पैसा कमाने की लालच में कुछ लोग गलत काम करते हैं और सलाखों के पीछे पहुंच जाते हैं। इससे परिवार में तो बदनामी होती ही हैं साथ ही समाज को भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहते। यह सब जानते हुए भी कुछ लोग घूस लेने का काम करते हैं। घूसखोरी का ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आया है। 


जहां चेनारी प्रखंड कार्यालय के डाटा ऑपरेटर का बुजुर्ग महिला से घूस लेते वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां वृद्धा एवं विकलांग पेंशन के लिए बनाये गये काउंटर पर बैठे डाटा ऑपरेटर ने एक बुजुर्ग महिला से 400 रुपये बतौर रिश्वत मांगी। घूस लेने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह प्रखंड कार्यालय के काउंटर पर बैठा डाटा ऑपरेटर अभिनव कुमार वृद्धापेंशन पाने वाले लाभुकों से 400-400 रुपए की वसूली कर रहा है। पैसे वसूली करने के दौरान यह कह भी रहा है कि यह पैसा वह खुद नहीं रखता है। आवेदन को ऑनलाइन करवाने में पैसे की जरूरत होती है। बिहार में 400 रुपए वृद्धा पेंशन दिए जाने का प्रावधान है।


ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र से पैदल चलकर बुजुर्ग महिलाएं अपना पेंशन का फॉर्म लेकर चेनारी प्रखंड कार्यालय पहुंची तो उनसे पैसे लिए गये। एक महीने में मिलने वाला पूरा 400 रुपया का पेंशन अभिनव कुमार नामक डाटा ऑपरेटर खुलेआम लेता है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


बता दें कि पिछले सप्ताह दिनारा अंचल कार्यालय में और सासाराम के चकबंदी कार्यालय में भी खुलेआम लोगों से पैसे लेते वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय मंत्री ने कार्रवाई करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद सरकारी कर्मी मानने को तैयार नहीं है और रोहतास जिला के खासकर सुदूरवर्ती इलाकों में खुलेआम सरकारी कार्यालयो में पैसे का लेनदेन हो रहा है। 




रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता