ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

गुस्से में पिता ने डेढ़ साल की बेटी को पटक दिया, चली गयी मासूम की जान

SASARAM : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। होली के जश्न के बीच मातम पसर गया है। गुस्से में पागल एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की पटक कर जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। होली के जश्न के बीच मातम पसर गया है। गुस्से में पागल एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की पटक कर जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।


जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव से ये दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पारिवारिक विवाद में  निर्दोष मासूम की जान चली गयी। जान लेने वाला कोई और नहीं उसका जन्मदाता ही है। विवाद में बाद गुस्से से लाल पिता ने मासूम को ही अपना निशाना बना लिया। डेढ़ साल की मासूम को मां की गोद से छीन कर जमीन में पटक दिया। जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तबतक देर हो चुकी थी। मासूम ने दम तोड़ दिया था।उचितपुर के लल्ली राम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा हैं। इसी विवाद में पति-पत्नी के बीच झगड़ा में गुस्से में आकर लल्ली राम ने अपनी ही बेटी को जमीन पर पटक दिया। जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। 


बच्ची के मौत के बाद हत्यारे पिता को गांव वालों ने पकड़ लिया। लोगों ने मिलकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद होली के जश्न के बीच पूरे गांव में मातम पसर गया है। हर जुबान पर बस खूनी बाप के दरिंदगी की ही चर्चा है। इस बीच पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता