ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घर से अचानक लापता हुईं दो बहने, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM: रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव से संदिग्ध स्थिति में एक ही घर से दो बच्चियां गायब हो गई। बताया जाता है कि तुंबा गांव निवासी रंजीत सिंह की 14 वर्षीय बेटी अंजली और 1

घर से अचानक लापता हुईं दो बहने, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव से संदिग्ध स्थिति में एक ही घर से दो बच्चियां गायब हो गई। बताया जाता है कि तुंबा गांव निवासी रंजीत सिंह की 14 वर्षीय बेटी अंजली और 15 वर्षीय भांजी खुशबू बीती रात से लापता है। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। मौके पर खुद डिहरी एएसपी संजय कुमार पहुंचे जिसके बाद इसकी जांच शुरू की गयी। 

परिजनों ने बताया कि सुबह में घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर का सामान भी गायब मिला। पहले तो लोगों ने चोरी की आशंका जतायी। लेकिन जब पता चला कि इस दौरान घर से दोनों बहने भी गायब है। तो परिजनों की चिंता बढ़ गयी। पहले तो परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की। लेकिन जब उसका पता नहीं चला तब इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों बहनों का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों बच्चियों की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहतास थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। डिहरी के एएसपी संजय कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। बताया जाता है कि गायब अंजली की मां का मायका महाराष्ट्र में है जबकि अंजलि की फुफेरी बहन खुशबू झारखंड के जपला के हुसैनाबाद की रहने वाली है। एक सप्ताह पूर्व ही खुशबू झारखंड से अपने मामा के घर तुंबा आई थी। दोनों बहनों का एक साथ गायब होना कई सवाल खड़े करती है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता