ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

दो अलग-अलग इलाकों में अपराधियों का तांडव, युवक और महिला को मारी गोली

SASARAM : सासाराम जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. दो अलग-अलग इलाके में अपराधियों ने हत्या कर दहशत का माहौल बना दिया है. पहले मामला नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा मो

दो अलग-अलग इलाकों में अपराधियों का तांडव, युवक और महिला को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : सासाराम जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. दो अलग-अलग इलाके में अपराधियों ने हत्या कर दहशत का माहौल बना दिया है. पहले मामला नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले का है जहां आपसी रंजिश में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लोगों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


दूसरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनरसिया टोला गांव का है जहां एक 32 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला को तीन गोली मारी गई. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. डॉक्टरों ने बताया कि महिला को तीन गोली लगी थी और अस्पताल लाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई थी. 


इधर नगर थाना पुलिस और मुफस्सिल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इधर हत्या के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता