ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

डीजे पर डांस के बीच शादी समारोह में की गयी फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

SASARAM: प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शादी समारोह हो या बर्थडे पार्टी या फिर तिलक समारोह यू कहे कि खुशी के हर मौके पर लोग फायरिंग क

डीजे पर डांस के बीच शादी समारोह में की गयी फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शादी समारोह हो या बर्थडे पार्टी या फिर तिलक समारोह यू कहे कि खुशी के हर मौके पर लोग फायरिंग करते देखे जाते हैं। समाज में शान और शौकत बनी रही इसे लेकर कुछ लोग इस तरह की ओछी हरकत करते हैं। सासाराम में शादी के मौके पर हर्ष फायरिंग करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।


 सख्ती के बावजूद लोग आए दिन हर्ष फायरिंग करते देखे जा रहे हैं। फायरिंग करते फोटो भी खिचवाते है ताकि सोशल मीडिया पर वे फेमस हो जाए। कुछ लोग तो समाज में खौफ बनाए रखने के लिए इस तरह का हथकंडा अपनाते हैं। खुशी के मौके पर ऐसा करते समय वे जरा भी नहीं सोचते ही कही गलती से किसी को गोली ना लग जाएगी तब क्या होगा। कभी-कभी तो शादियां की खुशियां इन लोगों के कारण गम में तब्दिल हो जाती है। 


अब यह नया मामला देखिए जो सासाराम से सामने आई है जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। जहां शादी समारोह में पिस्टल से एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। डीजे पर डांस करने के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।  


इस वीडियो में करीब 8 लोग डीजे पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। सभी शादी के जश्न में डूबे हैं। इसी बीच एक युवक अपना पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है। हालांकि कि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौबेया गांव की है। वायरल वीडियो में जो शख्स फायरिंग कर रहा है वह एक पूर्व महिला मुखिया का पति हैं। फिलहाल रोहतास पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। वही इस वायरल वीडियो की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता