ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

दरभंगा और सारण के बाद अब रोहतास में खूनी खेल: दो युवकों की गला रेतकर हत्या, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

SASARAM: दरभंगा और सारण के बाद अब रोहतास में बेखौफ अपराधियों ने खूनी खेल खेला है। अपराधियों ने एकसाथ दो युवकों का गला रेतकर हत्या करने के बाद नहर के किनारें फेंक दिया है। दोनों लड़

दरभंगा और सारण के बाद अब रोहतास में खूनी खेल: दो युवकों की गला रेतकर हत्या, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: दरभंगा और सारण के बाद अब रोहतास में बेखौफ अपराधियों ने खूनी खेल खेला है। अपराधियों ने एकसाथ दो युवकों का गला रेतकर हत्या करने के बाद नहर के किनारें फेंक दिया है। दोनों लड़कों का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्तल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के करियाव बाल नहर पुल के पास दोनों शव मिले हैं।


फिलहाल दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटनास्थल से एक बाइक और चार खोखा के साथ साथ कुछ संदिग्ध सामान भी मिले हैं। दोनों युवकों को गला काटकर हत्या की गई है। दो लड़कों की हत्या की बात जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई है। दोनों युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। सूर्यमंदिर के पास हुई इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटनास्थल से बरामद बाइक के जरिए पुलिस दोनों लड़कों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। दोनों लड़के कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं और दोनों की हत्या क्यों की गई, पुलिस के सामने कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। 


पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। मौके पर पहुंचने के बाद एफएसएल की टीम वहां से नमूने इकट्ठा करेगी। बता दें कि बिहार में हर दिन हत्या की हो रही वारदातों को लेकर राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरभंगा में जहां पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई वहीं छपरा में पिता के साथ दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता