ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

दलित छात्रा के साथ गैंगरेप: बारात देखने गई थी नाबालिग लड़की, चार हैवानों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम

SASARAM: सासाराम में एक दलित छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नाबालिग लड़की गांव में ही बारात देखने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही चार बदमाश उसे उठाकर सुनस

दलित छात्रा के साथ गैंगरेप: बारात देखने गई थी नाबालिग लड़की, चार हैवानों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में एक दलित छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नाबालिग लड़की गांव में ही बारात देखने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही चार बदमाश उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में चारों दरिंदों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की के गांव में ही एक बारात आई थी। बारात देखने जाने की बात कहकर वह घर से निकल गई थी। बारात लड़की के दरवाजे पर लगी ही थी कि लड़की को गांव के ही चार बदमाश जबरन उठाकर बधार में ले गए। पीड़त लड़की दरिंदों के सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही लेकिन उन्हें दया नहीं आई और बदमाशों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।


किसी तरह से पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता की मां ने गांव के ही बंशी यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव और चंदीप यादव के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आरोपियों के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।