ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

ROHTAS: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है, जहां करगहर थाना क्षेत्र के गोगहरा गांव में एक 40 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। गोल

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है, जहां करगहर थाना क्षेत्र के गोगहरा गांव में एक 40 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के हाथ के पंजे में लगी है। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। 


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि करगहर के गोगहरा गांव के विनोद सिंह जब गांव के मध्य विद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उनके बाएं हाथ के चुंगल में गोली लग गई, जिससे उनकी अंगुलियां जख्मी हो गई। पूरे घटनाक्रम के पीछे कहीं न कहीं पुरानी रंजिश बताई जाती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


दरअसल, ऐसी कई घटनाएं लगातार सामने आ रही है, जहां दिन दहाड़े अपराधी गोली चलाने में सफल हो रहे हैं। पिछले मंगलवार को एक वार्ड परिषद सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज फिर रोहतास जिले में अपराधियों का कहर देखने को मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

टैग्स