ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बाइक चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल

SASARAM : रोहतास जिले के डेहरी में बाइक चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की गई इसके बाद उसे अधमरा कर फेंक दिया गया. साथ ही पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया गया

बाइक चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : रोहतास जिले के डेहरी में बाइक चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की गई इसके बाद उसे अधमरा कर फेंक दिया गया. साथ ही पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया गया. घटना डेहरी थाना के कैनाल रोड की है. 


बताया जाता है कि गांधीनगर का रहने वाला राजू, दूध बेचने का काम करता है. हर दिन की तरह ही वह दूध बेचने जीटी रोड की तरफ गया हुआ था. उसी दौरान उसे जान पहचान के कुछ युवकों ने जबरन एक कमरे में ले जाकर पिछले दिनों हुई बाइक चोरी के बारे में पूछताछ करने लगे. कुछ नहीं बताने पर उसकी लाठी-डंडे, लोहे की रॉड तथा पिलास से हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी. साथ ही नंगा कर शरीर के जख्म वाले जगह पर पेट्रोल भी डाला.


इस दौरान पीड़ित के मोबाइल से ही वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया गया. बाद में अधमरा कर कैनाल रोड में फेंक दिया गया. इस संबंध में पीड़ित ने 6 नामजद सहित 10 लोगों पर डेहरी थाना में केस दर्ज कराया है. बता दें कि पीड़ित राजू चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका था इसीलिए चोरी के शक के आधार पर कुछ लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी तथा पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता