ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: पड़ोसी से विवाद के बाद युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

SASARAM: रोहतास के डेहरी में छज्जा निर्माण को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत की बात रही कि फायरिंग की इस वारदात में किसी को गोली नही

बिहार: पड़ोसी से विवाद के बाद युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के डेहरी में छज्जा निर्माण को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत की बात रही कि फायरिंग की इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी हालांकि पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, डेहरी के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोपी बिगहा में एक मकान के छज्जा निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथिलेश कुमार को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।


बताया जाता है कि मिथिलेश कुमार का गोपी बिगहा में मकान का निर्माण हो रहा है। जिसमें ऊपरी तल्ले में छज्जा निकाला जा रहा है। दूसरा पक्ष ओमप्रकाश सिंह ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि मिथिलेश कुमार ने अपने घर के छत पर से दोनाली बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी तथा हथियार लहरा कर धमकाया।


ओम प्रकाश सिंह के आवेदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सरेआम लाइसेंसी हथियार निकाल कर फायरिंग करना एवं उसका प्रदर्शन करने तथा धमकी देने के आरोप में मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर दिया गया है और हथियार को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता