ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: युवक की पीट-पीटकर हत्या, संदिग्ध हालत में बंद घर से मिला शव

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घ

बिहार: युवक की पीट-पीटकर हत्या, संदिग्ध हालत में बंद घर से मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। युवक का शव एक घर से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। घटना कोचस थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले की है।


मृतक की पहचान कोचस के वार्ड नंबर 14 स्थित पकड़ी के रहने वाले रामायण सिंह के बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास बुधवार किसी काम से दूसरे मोहल्ले में गया था लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया और गुरुवार को उसका शव एक घर से संदिग्ध हालत में मिला। शव मिलने की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिले, परिवार में कोहराम मच गया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन मे जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता