ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : थाने के पीछे जाम छलका रहा था पुलिस का जवान, दारू पीते वीडियो हो गया वायरल

SASARAM : बिहार में एक तरह जहां सरकार शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव कोशिश में लगी है वहीं दूसरी सरकार के नुमाइंदे ही शराबबंदी का माखौल उड़ाने में लगे हैं। ताजा

बिहार : थाने के पीछे जाम छलका रहा था पुलिस का जवान, दारू पीते वीडियो हो गया वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : बिहार में एक तरह जहां सरकार शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव कोशिश में लगी है वहीं दूसरी सरकार के नुमाइंदे ही शराबबंदी का माखौल उड़ाने में लगे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी का जाम छलकाते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकीदार थाने के पीछे देसी दारू पीते दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अमझोर थाने में कार्यरत चौकीदार शराब पीते नजर आ रहा है। भदसा गांव निवासी चौकीदार देव कुमार यादव सादे लिबास में है। चौकीदार थाने के पीछे स्थित चापाकल के पास प्लास्टिक के कैरी बैग से देसी शराब ग्लास में डालता है और पानी मिलाकर गटक जाता है। वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे चौकीदार देसी दारू का सेवन कर रहा है।


एसपी आशीष भारती ने मामला संज्ञान ने आने के बाद चौकीदार के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। एसपी ने जांच का जिम्मा डेहरी एसडीपीओ को सौंपा है। एसपी ने कहा है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर चौकीदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शुक्रवार का है और अमझोर थाने के पीछे का है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।