ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: दहेज में सोना का चेन नहीं मिलने से नाराज थे ससुरालवाले, महिला की बेरहमी से ले ली जान

SASARAM: रोहतास में दहेज लोभी ससुरालवालों ने एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुरालवाले महिला के शव को जलाने जा रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुं

बिहार: दहेज में सोना का चेन नहीं मिलने से नाराज थे ससुरालवाले, महिला की बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास में दहेज लोभी ससुरालवालों ने एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुरालवाले महिला के शव को जलाने जा रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे मायके वालों ने उन्हें धर दबोचा। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल के लोग अक्सर उनकी बेटी के प्रताड़ित किया करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतका की पहचान सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के भडकुडियां निवासी अंशु देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर अक्सर अंशु देवी के प्रताड़ित किया करते थे। मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देहज देकर बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। महिला का पति और उसके ससुराल के लोग सोने के चेन की मांग कर रहे थे और जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अंशु को मौत के घाट उतार दिया।


अंशु के ससुराल में पड़ोस के रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी। ससुराल के लोग बिना कोई जानकारी दिए अंशु का शव जलाने ले जा रहे थे, तभी मायके के लोग पहुंच गए और उन्हें शव जलाने से रोक दिया। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता