ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: स्कूल कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, एडमिशन को लेकर हुए विवाद के बाद चली गोली

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके अपराधी अब स्कूलों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया

बिहार: स्कूल कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, एडमिशन को लेकर हुए विवाद के बाद चली गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके अपराधी अब स्कूलों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां नामांकन के विवाद को लेकर स्कूल कैंपस में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अहरांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की है।


बताया जा रहा है कि विद्यालय में नामांकन करने को लेकर कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली गई है लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। रवि कुमार नामक व्यक्ति अपने बेटे का एडमिशन कराने स्कूल पहुंचा था लेकिन बच्चे की उम्र को लेकर अभिभावक तथा हेड शिक्षिका के बीच बहस हो गई।


विवाद इतना बढ़ गया कि हेड शिक्षिका के पक्ष में गांव के ही कुछ लोग पहुंच गए तथा फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद अफरा तफरी की स्थिति हो गई। डीएसपी ने बताया कि फायरिंग करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। चुकी पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो विद्यालय के परिसर के गलियारे में एक बोरे में रखा हुआ कई हथियार मिला है। जिसे जप्त कर जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता