ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : शौच के लिए घर से निकली थी किशोरी, बीच रास्ते में बदमाशों ने कर दिया गंदा काम

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सासाराम के दावथ थाना क्षेत्र एक गांव की है। रेप का आरोप गांव के ही एक

बिहार : शौच के लिए घर से निकली थी किशोरी, बीच रास्ते में बदमाशों ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सासाराम के दावथ थाना क्षेत्र एक गांव की है। रेप का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। आरोपी ने शौच के लिए घर से निकली लड़की को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय पीड़ित लड़की शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए गांव का ही अवकाश कुमार ने किशोरी को पकड़ लिया। आरोपी उसे जबरन नदी की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। किसी तरह से लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दिया। जिसके बाद परिजन लड़की के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।


पीड़ित किशोरी के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद न्यायालय के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता