ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स, प्रेमिका के परिजनों ने जमकर पीटा

SASARAM : रोहतास में एक युवक को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना काफी महंगा पड़ गया। प्रेमिका के घर वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना सासाराम के चेनारी थाना इलाके के

बिहार : रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स, प्रेमिका के परिजनों ने जमकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : रोहतास में एक युवक को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना काफी महंगा पड़ गया। प्रेमिका के घर वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना सासाराम के चेनारी थाना इलाके के रेरिया गांव की है। युवक प्रेमिका के बुलाने पर देर रात उसके घर पहुंचा था। जैसे ही युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा लड़की के परिजनों ने उसकी लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर कुमार का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों छिप छिपकर एक दूसरे से मिलने लगे। इसी बीच प्रेमिका ने फोन कर नंदकिशोर को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। प्रेमिका के बुलाने पर नंदकिशोर उससे मिलने के लिए रात के दो बजे अपने घर से निकल गया। जैसे ही वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा लड़की के चाचा और भाइयों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।


नंदकिशोर की जमकर पिटाई करने के बाद लड़की के परिवार वालों ने उसे वहां से भगा दिया। गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर किसी प्रकार अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद लड़के के परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने घायल नंदकिशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता