ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पोते ने ही दादा के सीने में उतारी थी गोलियां, मॉर्निग वॉक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर ले ली थी जान, हैरान कर देगी वजह

SASARAM: रोहतास के सासाराम में शनिवार को नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग शख्स की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खु

बिहार: पोते ने ही दादा के सीने में उतारी थी गोलियां, मॉर्निग वॉक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर ले ली थी जान, हैरान कर देगी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में शनिवार को नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग शख्स की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पोता और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। मृतक के पोते ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर दादा के सीने में गोली उतार दी थी।


पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक बुजुर्ग लालदेव पासवान के पोते नागा पासवान और हत्याकांड में सहयोग देने वाले शशि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तमाम बिंदुओं पर छानबीन शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली थी की पारिवारिक विवाद में ही मृतक के पोते ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी तथा इस वारदात को लूट के दौरान हत्या दिखाने की कोशिश की थी।


पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया तथा मामले का 24 घंटा के अंदर खुलासा कर दिया है। सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है तथा उसके पास से वारदात के वक्त उपयोग किए गए कपड़े, घटना स्थल से खोखा तथा अन्य सामान भी मिले है। पुलिस अपराध में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है।


बिहार: पोते ने ही दादा के सीने में उतारी थी गोलियां, मॉर्निग वॉक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर ले ली थी जान, हैरान कर देगी वजह

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता