ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार: पार्टी करने के लिए पैसे मांग रहा था सनकी बेटा, नहीं दिए तो पीट-पीटकर ले ली मां की जान

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की पीट-पीटकर जान ले ली। आरोपी बेटा अपनी मां से पैसों की मांग कर रहा था और जब पैसे नहीं मिले तो आरोपी ने बेरहमी स

बिहार: पार्टी करने के लिए पैसे मांग रहा था सनकी बेटा, नहीं दिए तो पीट-पीटकर ले ली मां की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की पीट-पीटकर जान ले ली। आरोपी बेटा अपनी मां से पैसों की मांग कर रहा था और जब पैसे नहीं मिले तो आरोपी ने बेरहमी से अपनी मां की जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र की है।


मृतक महिला की पहचान मुन्ना राम की पत्नी बिजलवत देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कलयुगी बेटा नंदलाल राम अपनी मां से पार्टी करने के लिए पैसे मांग रहा था और जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो मारपीट उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।


परिजन घायल महिला को लेकर वाराणसी जा ही रहे थे की रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता