ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: ननिहाल गए बच्चे का शव कुएं से बरामद, पांच दिन से था गायब

ROHTAS: खबर रोहतास जिला से है। जहां रोहतास थाना क्षेत्र के भुअरा गांव से साढ़े 3 वर्षीय एक बच्चे का कुएं से शव बरामद हुआ है। बता दें कि बच्चा आयुष कुमार अपने ननिहाल गया हुआ था और नन

बिहार: ननिहाल गए बच्चे का शव कुएं से बरामद, पांच दिन से था गायब
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास जिला से है। जहां रोहतास थाना क्षेत्र के भुअरा गांव से साढ़े 3 वर्षीय एक बच्चे का कुएं से शव बरामद हुआ है। बता दें कि बच्चा आयुष कुमार अपने ननिहाल गया हुआ था और ननिहाल में ही कुंए से बच्चे का शव मिला है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


बताया जाता है कि शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर के रहने वाले हरिहर चोरों का पोता आयुष अपने मौसी के साथ पिछले दिनों अपने ननिहाल गया हुआ था। लेकिन बताया जाता है कि 20 मई से ही बच्चा घर से गायब हो गया। जिसके बाद परिजन बच्चे की तलाश में लग गए। लेकिन बाद में बच्चे का शव एक कुएं से बरामद हुआ। परिजन आपसी रंजिश का भी मामला बता रहे हैं। 


पुलिस तमाम बिंदु पर जांच कर रही हैं कि आखिर बच्चा खुद कुएं में गिर गया या फिर किसी ने हत्या की नियत से बच्चे को कुएं में डाल दिया? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता