ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में रफ्तार का कहर जारी, रोहतास में आइसक्रीम विक्रेता और नालंदा में एक युवक की मौत

DESK: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। रोहतास के डेहरी में एक आइसक्रीम विक्रेता को अनियंत्रित कार ने रौंद डाला जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि नालंदा के बेना थाना इ

 बिहार में रफ्तार का कहर जारी, रोहतास में आइसक्रीम विक्रेता और नालंदा में एक युवक की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। रोहतास के डेहरी में एक आइसक्रीम विक्रेता को अनियंत्रित कार ने रौंद डाला जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि नालंदा के बेना थाना इलाके में भी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 


ROHTAS: पहली घटना रोहतास के डिहरी की है जहां अनियंत्रित कार ने 45 वर्षीय जगनारायण सोनी को रौंद डाला। जिससे उनकी मौत हो गयी। मृतक आइसक्रीम बेचने का काम करते थे। रोजाना की तरह वे आइसक्रीम बेचने के निकले थे तभी इसी दौरान एक बेलगाम कार की चपेट में आ गये। घटना डिहरी थाना क्षेत्र के तार बंगला की है। मृतक गांधी नगर इलाके का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। जिस कार की चपेट में आने से मौत हुई उस कार का पता अब तक नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।   


NALANDA: दूसरी घटना नालंदा के बेना थाना क्षेत्र के एनएच-20 की है। जहां अनियंत्रित ट्रक ने डेंटल कॉलेज के पास बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहारशरीफ स्थित बाइक की शो रुम से चार युवक दो नई बाइक को लेकर हरनौत स्थित दूसरे शोरुम जा रहे थे। तभी इसी दौरान एक बाइक में पहले पिकअप वैन ने ठोकर मारी जिससे बाइक सवार गिर पड़ा और विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद डाला। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।   


टैग्स