ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : नवविवाहिता का शव बरामद, परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या का लगाया आरोप

SASARAM : खबर सासाराम से है। यहां शिवसागर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। जबकि मृ

बिहार : नवविवाहिता का शव बरामद, परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या का लगाया आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : खबर सासाराम से है। यहां शिवसागर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। जबकि मृतक के पिता हरेंद्र प्रजापति का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी 19 वर्षीय बेटी रिंकू कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर दी है। 


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। मदैनी के रहने वाली मृतक रिंकू की शादी पिछले महीने के 18 मई को शिवसागर के मनोज कुमार प्रजापति के साथ हुआ था। शादी के महज 22 दिन के अंदर विवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से अभी शादी के बाद दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं गया था, और उसकी जान चली गई। इसके पीछे कहीं न कहीं मामला गंभीर है। 


फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस वारदात के बाद लड़की के ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार  बताए जा रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता