ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

बिहार में गल्ला कारोबारी से दिनदहाड़े बड़ी लूट, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए ले भागे बदमाश

SASARAM: बड़ी खबर सासाराम से है, जहां बदमाशों ने एक गल्ला कारोबारी से दिनदहाड़े 4 लाख 30 हजार रुपए लूट लिए। बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। लूट की इस वारदात के बाद

बिहार में गल्ला कारोबारी से दिनदहाड़े बड़ी लूट, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बड़ी खबर सासाराम से है, जहां बदमाशों ने एक गल्ला कारोबारी से दिनदहाड़े 4 लाख 30 हजार रुपए लूट लिए। बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। लूट की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के तकिया रेलवे ओवरब्रिज की है।


पीड़ित गल्ला कारोबारी राम शंकर राय समडिहा गांव के निवासी हैं तथा सासाराम के पंजाब नेशनल बैंक से पैसा निकाल कर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनके बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें गिरा दिया। जिसके बाद उनसे रुपए का बैग छीन कर करगहर की तरफ भाग निकले। कारोबारी किसी तरह उठकर शोर मचाया। उन्होंने अपराधियों का पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन तब तक अपराधी भाग निकले। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। बता दें कि पीड़ित रामा शंकर राय किसान भी हैं तथा अपने कारोबार से संबंधित चेक को बैंक में जमा कर कैश लेकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ही वारदात हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता