ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार : चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मची सनसनी

SASARAM : खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना क्षेत्र के तकिया में बीती रात एक घर में घुसे तीन चोर की भनक जब लोगों को लगी तो लोग शोर मचाने लगे। लेकिन भागने के दौरान चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी।

 बिहार : चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मची सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM :  खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना क्षेत्र के तकिया में बीती रात एक घर में घुसे तीन चोर की भनक जब लोगों को लगी तो लोग शोर मचाने लगे। लेकिन भागने के दौरान चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें मनोज कुमार नामक एक युवक को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। 


वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायरिंग के दौरान एक चोर सुरेश पनेरी को भी गोली लगी है। जो लखनु सराय मोहल्ले का निवासी है। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात के बारे में बताया जाता है कि तकिया के वीरेंद्र सिंह के यहां घर पर कोई नहीं था। उसी दौरान तीन की संख्या में चोर घर में प्रवेश कर गए। जब मोहल्ले वालों को भनक लगी, तो मोहल्ले वाले घर को घेर कर पुलिस को सूचना दिया। इसी बीच चोर भागने के क्रम में फायरिंग करने लगा। जिसमें पड़ोसी मनोज कुमार को गोली लग गई। 


वहीं पुलिस मौके पर पहुंचते ही मोर्चे को संभाल लिया। जिस कारण एक पिस्टल के साथ एक अपराधी पकड़ा गया। जबकि फायरिंग करते हुए दो अन्य चोर भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

टैग्स