ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

SASARAM: सासाराम के कोचस में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल बच्ची को बरामद कर लिया और इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती

बिहार में 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: सासाराम के कोचस में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल बच्ची को बरामद कर लिया और इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। नाबालिग बच्ची का पांव टूट गया है और शरीर के कई जगह पर जख्म के निशान पाये गये है। बच्ची बेहोशी की हालत में है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।


 बच्ची कोचस की रहने वाली एक लोक गायिका की बहन है। देर रात अपने पड़ोस के चाचा के घर से खाना खाकर अकेली लौट घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन मनचलों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठा लिया और झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता की पिटाई की गयी और सड़क पर उसे फेंक कर सभी आरोपी फरार हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद किया और इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


 घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी विनीत कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और बच्ची की स्थिति की जानकारी डॉक्टर से लिये वही परिजनों से भी इस घटना के संबंध में बातचीत की। मिली जानकारी के अनुसार 4 साल पहले भी इस बच्ची के साथ गांव के ही कुछ लड़कों ने गंदा काम किया था। उस वक्त उन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई थी। ऐसे में उन लोगों का मनोबल काफी बढ़ गया और फिर बीती रात अकेला पाकर बच्ची को उठा लिया और उसके साथ गैंगरेप करने के बाद उसे सड़क के किनारे झाड़ी में फेंक दिया गया। 


इसे दुर्घटना का रूप दिए की कोशिश की गई। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्ची के साथ रेप हुआ है या नहीं। पीड़िता की बड़ी बहन ने गैंगरेप की जानकारी दी है कहा है कि उसकी छोटी बहन को नशा पिलाकर उसके साथ गलत काम किया गया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।