ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : महिला डांसर को स्टेज पर मारी गोली, साथ में नहीं नाचने से नाराज युवक ने घटना को दिया अंजाम

SASARAM : बिहार में आरा के बाद सासाराम में भी एक महिला डांसर को गोली मारने की खबर सामने आ रही है. गोली लगने से घायल युवती घायल हो गई है. उसे इलाज के लिए सासाराम के निजी क्लीनि

बिहार : महिला डांसर को स्टेज पर मारी गोली, साथ में नहीं नाचने से नाराज युवक ने घटना को दिया अंजाम
First Bihar
3 मिनट

SASARAM : बिहार में आरा के बाद सासाराम में भी एक महिला डांसर को गोली मारने की खबर सामने आ रही है. गोली लगने से घायल युवती घायल हो गई है. उसे इलाज के लिए सासाराम के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल क्षेत्र की है, जहां करगहर थाना के पहाड़ी गांव में बर्थ डे पार्टी में साथ नहीं नाचने से नाराज होकर एक युवक ने डांसर को गोली मार दी. गोली नर्तकी के दाहिने पैर में लगी है. जख्मी हालत में उसे पीएचसी में भर्ती किया गया. जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया है. 


कुछ लोग इसे हर्ष फायरिंग की घटना बता रहे हैं. घटना के बारे में बताया जाता है कि सासाराम के अमरा तालाब की रहने वाली अंजली करगहर थाना के पहाड़ी गांव में एक नाच कार्यक्रम में भाग लेने गई थी. जहां नृत्य के दौरान ही एक युवक ने गोली चला दी. गोली नर्तकी के पांव में लगी है. उसे इलाज के लिए सासाराम के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 


घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी गांव के रहने वाले अंकित पाल और अक्षय पाल के घर में बर्थ डे पार्टी में नाच का कार्यक्रम था. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब से तीन डांसरों को बुलाया गया था. इस दौरान मंच पर नर्तकियों के नाच देखने के दौरान बाहर से आए कुछ युवक मंच पर चढ़ गए और हाथ में पिस्टल लेकर डांसरों के साथ नाचने लगे. 


युवकों की इस हरकत पर आयोजकों ने उन्हें मना किया, लेकिन वह मंच से नीचे नहीं उतरे. तब वहां मौजूद गांव के लोगों ने उन्हें स्टेज से नीचे उतार दिया. इस दौरान स्टेज पर नर्तकी अंजलि कुमारी डांस कर रही थी. तभी एक युवक हाथ में कट्टा लहराते हुए पीछे से मंच पर चढ़ गया और डांसर के साथ नाचने लगा. ग्रामीणों ने उसे मना किया. तो उस मनचले ने डांसर पर गोली चला दी. गोली नर्तकी के दाहिने जांघ में जा लगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता