ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार : पति ने किया प्रेग्नेंट पत्नी का मर्डर, मारपीट के बाद गला दबाकर की हत्या

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच हमेशा छ

बिहार : पति ने किया प्रेग्नेंट पत्नी का मर्डर, मारपीट के बाद गला दबाकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था. कई बार बात मारपीट तक आ पहुंची थी. इस सब के बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. 


घटना सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के पठान टोली की है. यहां एक पति ने पारिवारिक विवाद में अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि पति-पत्नी में पारिवारिक मामलों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था. उसी विवाद में पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई. इसी से गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी रुखसार परवीन उर्फ रानी का गला पकड़कर दबा दिया, जिससे मौके पर ही रुखसार की मौत हो गई. पुलिस ने पति मो. जावेद को गिरफ्तार कर लिया है. 


जानकारी के अनुसार, रुखसार परवीन उर्फ रानी औरंगाबाद की रहने वाली थी. उसकी शादी 2014 में सासाराम के जावेद से हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. बताया जाता है कि मृतका गर्भवती थी. इधर मृतका के भाई रिजवान ने आरोपी पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उसने कहा कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल वाले बेवजह परेशान कर रहे थे और तरह-तरह के डिमांड भी कर रहे थे. 


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता