ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : बैंक मैनेजर समेत दो पर FIR, मरे हुए व्यक्ति के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 26 लाख निकालने का आरोप

SASARAM : बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. यहां बैंक ऑफ बड़ौदा में एक मृतक व्यक्ति के खाते से 26 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आय

बिहार : बैंक मैनेजर समेत दो पर FIR, मरे हुए व्यक्ति के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 26 लाख निकालने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. यहां बैंक ऑफ बड़ौदा में एक मृतक व्यक्ति के खाते से 26 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है. कोर्ट ने इस मामले में कोर्ट ने बैंक मैनेजर समेत दो लोगों पर केस करने का आदेश दिया है.


फर्जी हस्ताक्षर द्वारा मृतक के बैंक खाते से लाखों रूपये की निकासी से जुड़े एक मामले के परिवाद पर सुनवाई करते हुए प्रभारी सीजेएम राघवेन्द्र नारायण सिंह के न्यायालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सासाराम शाखा के प्रबंधक सहित दो पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है. आईपीसी की धारा 156(3) के तहत सासाराम नगर थाना को मामले की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है.


उक्त मामले का परिवाद रविन्द्र कुमार निवासी नूरनगंज, सासाराम ने अपने छोटे भाई सतेन्द्र कुमार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के सासाराम शाखा के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ परिवाद संख्या 610/21 में दर्ज कराया था.


दर्ज परिवाद के अनुसार उक्त आरोपियों ने मिलकर परिवादी के पिता की मृत्यु होने के पश्चात उनके बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सासाराम से मृतक के फर्जी हस्ताक्षर द्वारा उनके बैंक खाता से 26 लाख रुपये की निकासी करने का आरोप लगाया है.