ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मार्केट के बाहर सो रहे बुजुर्ग का मर्डर, अपराधियों ने सीने में मारी गोली

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है जहां कुछ अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है.

मार्केट के बाहर सो रहे बुजुर्ग का मर्डर, अपराधियों ने सीने में मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है जहां कुछ अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. 


मामला सासाराम नगर थाना क्षेत्र के अथखम्भवा का है. मृतक की पहचान 70 वर्षीय बुजुर्ग राजगृह बिंद के रूप में की गई है. बताया जाता है कि राजगृह बिंद अपने मार्केट के सामने सोए हुए थे. उसी दौरान अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल स्थिति में उन्हें सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. 


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में लग गई. फिलहाल परिजनों ने किसी तरह के रंजिश से इनकार किया है. शव का पोस्टमार्टम सासाराम के सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता