ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सासाराम में जबरदस्त बवाल, गोलीबारी में 8 लोग जख्मी, इलाके में तनाव

SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सासाराम जिले से सामने आ रही है. यहां दो गुटों में जबरदस्त विवाद हुआ है. दोनों गुटों की ओर से फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. गोलीबार

 सासाराम में जबरदस्त बवाल, गोलीबारी में 8 लोग जख्मी, इलाके में तनाव
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सासाराम जिले से सामने आ रही है. यहां दो गुटों में जबरदस्त विवाद हुआ है. दोनों गुटों की ओर से फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. गोलीबारी की बड़ी घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है. 


घटना रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र की है, जहां बोधाढी मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर जमकर फायरिंग हुई. फायरिंग में की इस घटना में छर्रा की गोली लगने से 8 लोग जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि बोधाढी मठिया में रामाधार सिंह यादव के घर में चोरी हो गई थी. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन के लिए आई थी. बाद में दूसरे पक्ष के लोगों को ऐसा शक हुआ कि रामाधार यादव ने चोरी का शक उन्हीं लोगों पर लगाया.


बाद दोनों पक्ष में विवाद हो गया. देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई. फायरिंग में एक पक्ष के जहां 6 लोग घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के 2 लोगों को भी छर्रा की गोली लगी है. घायलों में कमलेश सिंह, साधू सिंह, अभय सिंह, अनिल सिंह आदि घायल हैं। सभी को इलाज के लिए दावथ के सीएससी लाया गया. 


बता दें कि एक साल पहले भी दोनों पक्ष में आपसी विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी. उस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता