ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार के 2 लड़कों का मर्डर, योगी के यूपी में अपराधियों ने मारी गोली, घर में कोहराम

SASARAM : बिहार के दो युवकों की उत्तर प्रदेश में हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. यूपी पुलिस मामले की छानबीन कर

बिहार के 2 लड़कों का मर्डर, योगी के यूपी में अपराधियों ने मारी गोली, घर में कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार के दो युवकों की उत्तर प्रदेश में हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. यूपी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि तीन लोगों को गोलियों से छलनी किया गया है, जिसमें से दो बिहार के रहने वाले हैं.


घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला की है, जहां चुनार के पास अपराधियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी है, जिसमें से दो लोग बिहार के रहने वाले हैं. जानकारी मिली है कि दोनों लड़के बिहार के सासाराम के रहने वाले थे. दोनों का घर काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी और जमुआ गांव में है. मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


मृतकों की पहचान गोरारी के रहने वाले घुघली यादव के बेटे पिंटू कुमार यादव और जमुआ के रहने वाले जमींदार साह के बेटे ओम कुमार के रूप में की गई है. इन दोनों की लाश एक अन्य शख्स की डेड बॉडी के साथ र्जापुर जिला के चुनार के पास रोड पर मिली है. यूपी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.


इस घटना में मारे गए तीसरे शख्स की पहचान अमरी तालाब के रहने वाले राजेंद्र सिंह के बेटे पिंटू कुशवाहा के रूप में की गई है. यूपी पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है. 

टैग्स