ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के मेडिकल ऑफिसर को पुलिस ने दबोचा, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरकारी डॉक्टर कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात ह

बिहार के मेडिकल ऑफिसर को पुलिस ने दबोचा, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरकारी डॉक्टर कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर सरकारी कागजातों में छेड़खाड़ का आरोप है। गुरुवार को अररिया से कोचस पहुंची पुलिस टीम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।


दरअसल, कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। अररिया जिला की पुलिस ने रोहतास पुलिस के सहयोग से डॉ. विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि अररिया जिला में जब उनकी पदस्थापना थी, उस दौरान एक प्रतिवेदन में छेड़छाड़ के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।


इस मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद अररिया पुलिस रोहतास के कोचस पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहयोग से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पदाधिकारी को पुलिस अपने साथ अररिया लेकर चली गई। डॉक्टर की गिरफ्तारी से अस्पताल परिसर में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता