ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार: काला हिरण शिकार मामले में थानेदार पर गिरी गाज, तस्करों से मिलीभगत के आरोप में SP ने किया सस्पेंड

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एक काला हिरण के शिकार मामले में थानेदार पर गाज गिरी है। तस्करों से सांठगांठ के आरोप में रोहतास एसपी ने चेनारी के थानाध्यक्ष शंभू कुमार को

बिहार: काला हिरण शिकार मामले में थानेदार पर गिरी गाज, तस्करों से मिलीभगत के आरोप में SP ने किया सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां एक काला हिरण के शिकार मामले में थानेदार पर गाज गिरी है। तस्करों से सांठगांठ के आरोप में रोहतास एसपी ने चेनारी के थानाध्यक्ष शंभू कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, वन विभाग ने काला हिरण के शिकार मामले में बीते 17 सितंबर को चेनारी के थानाध्यक्ष शंभू कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वन्य जीव की हत्या एवं तस्करी के मामले में थानेदार को अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में रोहतास एसपी विनीत कुमार ने सासाराम के सीडीपीओ के द्वारा जांच करवाया गया। जांच रिपोर्ट के बाद चेनारी के थानाध्यक्ष पर एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। 


बता दे कि थानाध्यक्ष पर आरोप है कि काला हिरण की हत्या कर उसके अंगों की तस्करी करने वाले तस्करों को उन्होंने मदद पहुंचाई थी। साथ ही पकड़े गए तस्करों को मामूली धारा लगाकर छोड़ दिया गया था। इस मामले को लेकर वन विभाग और पुलिस आमने-सामने आ गई थी। मामले में थानेदार की संलिप्तता सामने आने के बाद रोहतास एसपी ने थानाध्यक्ष शंभू कुमार को सस्पेंड कर दिया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता