ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : घर से बाहर निकले किशोर का शौचालय की टंकी में मिला शव, हत्या की आशंका

SASARAM : बिहार में अपरधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी, हत्या, छिनतई की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक

बिहार : घर से बाहर निकले किशोर का शौचालय की टंकी में मिला शव, हत्या की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : बिहार में अपरधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी, हत्या, छिनतई की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक किशोर की हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के कादिरगंज में एक किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नवनिर्मित मकान के शौचालय की टंकी से विक्की कुमार का शव बरामद हुआ है। वह कादिरगंज मोहल्ले का निवासी था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


बताया जा रहा है कि, युवक आज अहले सुबह शौच के लिए घर से निकला था। उसके बाद इसके मौत की सुचना मिली है। आस - पास के लोगों ने यह देखा की युवक नवनिर्मित मकान के शौचालय की टंकी में डूबा पड़ा है। हालांकि, लोगों ने जब इसे टंकी से बाहर निकाला तो इसकी मौत हो चुकी थी। परिजन का आरोप है कि विक्की की हत्या की गई है। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद पहुंची टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस टीम का कहना है कि, जांच के बाद ही इस घटना की वजह स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, हर एक पहलू की पड़ताल की जा रही है।  इस मामले की जांच जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता