ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: घर में बैठकर खाना खा रहे शख्स की हत्या, गांव के ही बदमाश ने मार दी गोली

SASARAM: खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और शख्स की गोली म

बिहार: घर में बैठकर खाना खा रहे शख्स की हत्या, गांव के ही बदमाश ने मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और शख्स की गोली मारकर जान ले ली गई। घटना नोखा थाना क्षेत्र के भावा डिहरी की है।


मृतक की पहचान भावा डिहरी निवासी रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह कमरे में कुछ लोगों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया और इस विवाद में रविंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के हीं एक शख्स पर लगा है।


जानकारी के मुताबिक हत्या करने वाला शख्स हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता