ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: दिनदहाड़े युवक की हत्या से हड़कंप, घर के पास ही बदमाशों ने मारी गोली

SASARAM: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर के पास खड़े शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार: दिनदहाड़े युवक की हत्या से हड़कंप, घर के पास ही बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर के पास खड़े शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब की है।


मृतक की पहचान अमरा तालाब निवासी दशरथ साव के बेटे विनोद साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद अपने घर से थोड़ी दूरी पर मौजूद था, तभी बदमाश मौके पर पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद विनोद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तबतक बदमाश वहां से फरार हो गए थे।


घायल विनोद को डिहरी के जमुहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टामार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता